अयोध्या राममंदिर को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबु आजमी के बेटे फरहान ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फरहान ने कहा 'मुख्यमंत्री होने के नाते उद्धव ठाकरे कहते हैं कि वह 7 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं। तो मैं भी उनके साथ जाऊंगा। वह भगवान राम का मंदिर बनाएंगे और हम बाबरी मस्जिद बनाएंगे।'
बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 100 दिन सत्ता में पूरे होने के उपलक्ष में मार्च महीने में आयोध्या की यात्रा करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद शिवसेना प्रमुख पहली बार अयोध्या जाएंगे।
ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर समिति द्वारा राज्य में वैल्पिक सरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी। शिवसेना ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस से मिलगठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।