लाइव न्यूज़ :

पंजाब में ‘कंट्टरपंथी’ शख्स गिरफ्तार, आतंकी हमला नाकाम किया: पुलिस

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 नवंबर पंजाब पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि उसने राज्य में एक संभावित आतंकवादी हमले को विफल कर दिया है और विदेशी आतंकवादी संगठनों से कथित तौर पर जुड़े एक "अत्यधिक कट्टरपंथी" शख्स को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि "अत्यधिक कट्टरपंथी" व्यक्ति की पहचान तरनतारन जिले के सोहल गांव के निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई है। वह सोशल मीडिया के जरिए ब्रिटेन और अन्य देशों में स्थित विभिन्न कट्टरपंथी और आतंकवादी तत्वों के संपर्क में था।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पंजाब में ग्रेनेड और टिफिन बमों के साथ-साथ अन्य हथियारों की भारी आमद देखी जा रही है।

बयान के मुताबिक, हाल में, ग्रेनेड विस्फोट की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें राज्य में नवांशहर में अपराध जांच एजेंसी के कार्यालय और पठानकोट में छावनी क्षेत्र में हुए विस्फोट भी शामिल हैं। फिरोजपुर के जीरा में एक ग्रेनेड मिला था।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने कहा कि पंजाब पुलिस ने राज्य में संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अमृतसर में रंजीत की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, स्थानीय राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) की विशेष टीमों को निर्दिष्ट क्षेत्र में भेजा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सहोता ने बताया, “जांच के दौरान, रंजीत ने बताया कि उसने सामाजिक कार्यों के बहाने धन इकट्ठा करने के लिए 'कौम दे राखे' नाम का एक समूह बनाया था। इस समूह के जरिए, वह सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रिटेन और अन्य देशों में स्थित विभिन्न कट्टरपंथी और आतंकवादी तत्वों के संपर्क में आया और अपने सामाजिक कार्यों की आड़ में स्लीपर सेल स्थापित करने में मदद की।”

डीजीपी ने कहा, "रंजीत ने बताया कि हाल में उसे हथियारों और विस्फोटकों की एक खेप मिली थी और वह सीमावर्ती राज्य (पंजाब) में भय और अराजकता का माहौल बनाने के लिए एक आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना बना रहा था।”

उन्होंने कहा, “पुलिस ने उसके (रंजीत के) कब्जे से चीन में निर्मित दो पी-86 हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौल, कारतूस के अलावा एक काले रंग की बाइक भी बरामद की है।“

पुलिस ने बताया कि एसएसओसी अमृतसर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

सहोता ने कहा कि रंजीत कथित तौर पर उस समूह का भी हिस्सा था, जिसने 15 जनवरी, 2020 को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट पर स्थापित लोक नर्तकियों की मूर्तियों को तोड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?