लाइव न्यूज़ :

निजी दुश्मनी निकालने के लिए दुष्कर्म का झूठा आरोप नहीं लगाया जा सकता, सख्ती से निपटने की जरूरत : अदालत

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:40 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि निजी दुश्मनी निकालने के लिए छेड़-छाड़ और दुष्कर्म का झूठा आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए और ऐसे मामलों से सख्ती से निपटने की जरूरत है। न्यायमूर्ति सु्ब्रमण्यम प्रसाद ने दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद प्राथमिकी रद्द करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इससे न्यायिक समय के साथ पुलिस का भी जांच में समय बर्बाद होता है। दुष्कर्म का झूठा आरोप आरोपी का करियर और जिंदगी भी बर्बाद कर सकता है। न्यायाधीश ने 16 अगस्त को अपने आदेश में कहा , ‘‘दुष्कर्म के झूठे आरोप से आरोपी अपना सम्मान खो देता है। वह परिवार का समाना नहीं सकता और पूरी जिंदगी उसके बारे में धारणा बनी रहती है। आईपीसी की धारा-376 जैसे आरोप छोटी-मोटी बात होने पर केवल निजी दुश्मनी निकालने के लिए नहीं लगाए जा सके।’’ अदालत ने रेखांकित किया कि दुष्कर्म के झूठे मामलों की संख्या चिंताजनक स्तर पर बढ़ रही है और इन अपराधों में ‘केवल आरोपी को ही नुकसान होता है।’’ अदालत की राय थी कि ‘‘ दुष्कर्म के ऐसे झूठे आरोप लगाने वालों को ऐसे ही जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’’ न्यायाधीश ने टिप्पणी की, ‘‘ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के झूठे दावे और आरोपों के साथ इन अपराधों की गंभीरता को देखते हुए सख्ती से निपटने की जरूरत है। ऐसे आरोप वादियों की ओर से इस उम्मीद से लगाए जाते हैं कि प्रतिवादी उनकी मांगों को शर्म और भय के चलते स्वीकार कर लेगा। अगर जबतक गलत करने वाले अपने कृत्यों का नतीजा नहीं भुगतेंगे तबतक ऐसे फर्जी आरोपों से जुड़े मुकदमों को रोकना मुश्किल होगा। अदालत ने कहा कि फर्जी आरोप लगाने की समस्या का काफी हद तक समाधान या कम किया जा सकता है अगर झूठा मुकदमा करने वाले पर भारी जुर्माना लगाया जाए। अदालत ने मौजूदा मामले में प्राथमिकी रद्द करने से इनकार करते हुए कहा कि वह आरोप के मेरिट पर टिप्पणी नहीं कर रही है। हालांकि, यह पाया जाता है कि आरोप सही नहीं है तो मुकदमा दर्ज कराने वाली और इसमें भूमिका निभाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम