लाइव न्यूज़ :

नकली शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 28, 2021 18:57 IST

Open in App

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 28 मार्च जिले में जाफरगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नकली शराब के दो हजार पाउच और मदिरा बनाने के उपकरण बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि शनिवार को जाफरगंज थाने की पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने धौरहरा गांव में सियाराम निषाद के घर और एक सरकारी देशी शराब के ठेके में छापामार कर नकली देशी शराब के 2088 क्वार्टर और उसे बनाने के उपकरण और रसायन बरामद किये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से सियाराम निषाद, शराब ठेकेदार (अनुज्ञापी) जगन्नाथ पाल, सेल्समैन हिमांशु सिंह और देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही नकली शराब बेचकर इकट्ठा किये गए 78,730 रुपये भी मिले हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर उनकी चल-अचल संपत्ति जब्त की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, बरामद नकली शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?