लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Results 2024: राम मंदिर लहर के बावजूद बीजेपी के हाथ से निकली अयोध्या? SP के अवधेश प्रसाद आगे, लल्लू सिंह कर रहें संघर्ष

By अंजली चौहान | Updated: June 4, 2024 13:41 IST

Faizabad Lok Sabha Election Results 2024: उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट पर बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद से पीछे चल रहे हैं.

Open in App

Faizabad Lok Sabha Election Results 2024: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में हुए लोकसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। सात चरणों में हुए चुनावों की 4 जून को सुबह से गिनती हो रही है जिसके रुझानों ने मुकाबले को दिलचस्प कर दिया है। तीसरी बार सत्ता में काबिज होने के लिए बीजेपी ने जहां राम मंदिर, 370 जैसे मुद्दों को उठाया, वहीं, इंडिया गठबंधन के साथ अखिलेश यादव ने हाथ मिलाकर चुनावी रुख पलट दिया है। 

उत्तर प्रदेश की हॉट सीट फैजाबाद जिसके तहत अयोध्या आती है वहां मुकाबला कड़ा है। बीजेपी राज में बने राम मंदिर निर्माण के कारण यह सीट बीजेपी के खाते में आती नजर आ रही थी लेकिन आज जैसे जैसे गिनती आगे बढ़ रही वैसे वैसे आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं। चुनाव आयोग के  आंकड़ों के अनुसार, फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, अवेधश प्रसाद 3453 वोटों से आगे हैं। 

यह काफी आश्चर्य की बात है कि बीजेपी राम की नगरी में पीछे चल रही है। अगर शाम तक रुझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में बना रहा तो क्षेत्र में बीजेपी की हार हो जाएगी जिसके राजनैतिक मयाने काफी गहरे हैं। 

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की भविष्यवाणी करने वाले एग्जिट पोल को झुठलाते हुए, कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 42 लोकसभा सीटों पर आगे चल रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 37 सीटों पर आगे चल रहा है।

इंडिया के सहयोगी - सपा और कांग्रेस - क्रमशः 34 और आठ सीटों पर आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश 80 सीटों के साथ सबसे ज्यादा लोकसभा सदस्य भेजता है। देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में अगर प्रदर्शन औसत से कम रहा तो भाजपा की 2019 में 303 सीटों की बराबरी करने की उम्मीदें धराशायी हो सकती हैं। भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों के दिग्गजों के जीतने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में आगे चल रहे हैं, राजनाथ सिंह लखनऊ में आगे चल रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव क्रमशः कन्नौज और मैनपुरी में आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा क्रमशः रायबरेली और अमेठी में जीत की उम्मीद कर रहे हैं। भाजपा के अरुण गोविल और हेमा मालिनी भी मेरठ और मथुरा में आगे चल रहे हैं। भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी, ​​अजय मिश्रा टेनी, मेनका गांधी और अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल क्रमशः अमेठी, खीरी, सुल्तानपुर और मिर्जापुर सीटों पर पीछे चल रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024फैजाबादउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४BJPराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए