लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव की शादी: आज ऐश्वर्या राय संग लेंगे सात फेरे, मेन्यू में लिट्टी-चोखा भी शामिल

By भारती द्विवेदी | Updated: May 12, 2018 09:46 IST

तेजप्रताप यादव की बारात 10 सर्कुलर रोड से निकलकर वेटनरी कॉलेज मैदान पहुंचेगी। जहां पर जयमाल का कार्यक्रम रखा गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 मई: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव आज ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय की जयमाल का फंक्शन रखा गया है। वहीं शादी का कार्यक्रम पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के 5 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर रखा गया है। बिहार के इस हाईप्रोफाइल शादी में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल होने वाली हैं, जिसकी वजह से सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। पटना के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

लगभग 20 हजार मेहमान शादी में होंगे शामिल

खबरों की माने तो वेटनरी ग्राउंड में लगभग 20 हजार लोगों को खाने का इंतजाम किया गया है। इतने लोगों के खाने बनाने की जिम्मेदारी 100 से अधिक हलवाईयों के ऊपर है। मेहमानों के लिए खाने में गुलाब जामुन, बुंदी मलाई, इमरती, कड़ाही पनीर, वेज कोफ्ता, परवल और आलू दम की सब्जी, कश्मीरी दाल, वेज बिरयानी, मीठा दही बाड़ा, नान, मिस्सी रोटी, पंजाबी कुल्चा, पंजाबी छोला, दाल मखनी, पुड़ी, पुलाव से लेकर लिट्टी चोखा तक इंतजाम किया जा गया है। 

मुजफ्फरपुर की मशहूर लाह की लहठी पहनेंगी ऐश्वर्या

अपने शादी के मौके पर ऐश्वर्या राय मुजफ्फरपुर की लहठी पहनेगी। इस लहठी पर ऐश्वर्या की फोटो के साथ ही उनका नाम लिखा है। इस तैयार करने में पूरे दस दिन का समय लगा है। इस एक सेट में 34 पीस लहठी है। मुजफ्फरपुर के इस्लामपुर में बना ये लहठी ऐश्वर्या के लिए बतौर गिफ्ट भेजा गया है। 

तेजप्रताप की होने वाली दुल्हनिया ऐश्वर्या राय के बारे में जानिए-

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील