लाइव न्यूज़ :

Fact Check: चुनाव में RJD व महागठबंधन की हार के बाद तेजस्वी यादव को फेंकनी पड़ी बनी हुई मिठाईयां? जानें सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 13, 2020 07:01 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीर में भी देखा जा सकता है कि कुछ लोग मिठाईयों से भरे टब व दूसरे बर्तन को गड्ढे में डाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस तस्वीर के फैक्ट चेक के दौरान हमने पाया कि बिहार चुनाव के बाद वायरल हो रहा यह पोस्ट भ्रामक है।गलत दावे के साथ साझा किया जा रहा यह फोटो हरियाणा और मध्य प्रदेश की है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम व फोटो वायरल हो रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को साझा कर दावा किया जा रहा है कि राजद व महागठबंधन के हार के बाद तेजस्वी यादव को मिठाइयां फेंकनी पड़ी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीर में भी देखा जा सकता है कि कुछ लोग मिठाईयों से भरे टब व दूसरे बर्तन को गड्ढे में डाल रहे हैं। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि खाने-पीने का काफी सारा सामान फेंका गया है।

इस तस्वीर के फैक्ट चेक के दौरान हमने पाया कि बिहार चुनाव के बाद वायरल हो रहा यह पोस्ट भ्रामक है। गलत दावे के साथ साझा किया जा रहा यह फोटो हरियाणा और मध्य प्रदेश की है। आइये जानते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तस्वी की सच्चाई क्या है?

बिहार चुनाव से जोड़कर साझा किए जा रहे तस्वीर की ये सच्चाई है-

बता दें कि हरियाणा और मध्य प्रदेश की ये तस्वीरें तब की है जब सरकारी अधिकारियों ने एक दूकान में छापे के दौरान खराब हुई मिठाइयों को  एक गड्ढे में डंप किया था। बता दें कि वायरल हो रही पहली तस्वीर से जुड़ी जानकारी के लिए रिवर्स सर्च का उपयोग करने पर हमने पाया कि यह तस्वीर "अमर उजाला" द्वारा 10 नवंबर को प्रकाशित किया गया है। 

अमर उजाला रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा के सिरसा शहर में लगभग एक क्विंटल खराब मिठाई बरामद की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे डंप करने के लिए मजबूर किया। इसके अलावा, हमने 'जागरण' की एक रिपोर्ट में इसी तरह की तस्वीर को पाया। छापे का एक वीडियो भी YouTube पर उपलब्ध है जिसमें मिठाइयों को गड्ढे में डंप किया जा रहा है। यूट्यूब वीडियो भी कहता है कि घटना सिरसा की है।

इस तरह से साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर गलत दावे के साथ फैलाया जा रहा है। तस्वीरों का बिहार चुनाव परिणाम से कोई संबंध नहीं है।

टॅग्स :बिहारआरजेडीतेजस्वी यादवफैक्ट चेक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष