लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने बाल उत्पीड़न संबंधी सामग्री के खिलाफ प्रयासों को मजबूत किया, नियम कड़े किए

By भाषा | Updated: February 24, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी फेसबुक ने अपने मंच पर बाल उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री के खिलाफ प्रयासों को मजबूत करते हुए अपने नियम कड़े कर दिए हैं तथा संबंधित चीजों का पता लगाने की क्षमता में सुधार के साथ ही संबंधित सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए अपने टूल को अद्यतन किया है।

इस सोशल मीडिया मंच ने अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन उत्पीड़न संबंधी सामग्री के प्रसार के प्रति ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति की वकालत करते हुए कहा कि बच्चों को नुकसान पहुंचाने के लिए इसके ऐप का इस्तेमाल करना ‘‘घृणित एवं अस्वीकार्य’’ है।

फेसबुक में सुरक्षा मामलों के वैश्विक प्रमुख एंटिगोने डेविस ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘...बच्चों के उत्पीड़न से संबंधित सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए हम नए टूल की घोषणा कर रहे हैं और हमने संबंधित चीजों का पता लगाने वाले तथा रिपोर्टिंग टूल में सुधार किए हैं।’’

फेसबुक ने कहा कि उसके मंच पर इस तरह की सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए वह नए टूल और नीतियों सहित समाधान विकसित कर रही है।

डेविस ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘...हमने यह स्पष्ट करने के लिए अपनी बाल सुरक्षा नीतियों को अद्यतन किया है कि हम बच्चों के बारे में अनुचित सामग्री वाली तस्वीरों, हैशटैग या टिप्पणियों के प्रसार से जुड़े फेसबुक प्रोफाइल, पेज, समूहों और इंस्टाग्राम अकाउंटों को बंद कर देंगे।’’

फेसबुक में वैश्विक सुरक्षा नीति निदेशक करुणा नैन ने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी अपने मंच पर बाल उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो