लाइव न्यूज़ :

हेट स्पीच को बढ़ावा देने के आरोप के बाद, फेसबुक पर हेट स्पीच की जांच रिपोर्ट को दबाने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: November 13, 2021 08:47 IST

मानवाधिकार समूह का कहना है कि फेसबुक की मानवाधिकार टीम कथित तौर पर मसौदा रिपोर्ट को सीमित करने और पहले से ही एक साल से अधिक का समय ले चुकी प्रक्रिया में देरी का प्रयास कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अपने प्लेटफॉर्म पर हेट स्पीच की जांच के लिए पिछले साल नियुक्त किया था आयोग.समूहों का आरोप आयोग की स्वतंत्र रिपोर्ट को फेसबुक दबाने की कोशिश कर रहा है.

नई दिल्ली:द वाल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को एक मानवाधिकार समूह के हवाले से कहा कि भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर हेट स्पीच की जांच करने के लिए नियुक्त एक आयोग की स्वतंत्र रिपोर्ट को फेसबुक दबाने की कोशिश कर रहा है.

मानवाधिकार समूह का कहना है कि फेसबुक की मानवाधिकार टीम कथित तौर पर मसौदा रिपोर्ट को सीमित करने और पहले से ही एक साल से अधिक का समय ले चुकी प्रक्रिया में देरी का प्रयास कर रहा है. फेसबुक पहले से ही दुनियाभर में जांच और निगरानी का सामना कर रही है.

स्वतंत्र मानवाधिकार समूहों के अनुसार, उन्होंने एक अमेरिकी कानूनी फर्म को व्यापक जानकारी प्रदान की जिसे फेसबुक ने रिपोर्ट करने के लिए 2020 के मध्य में नियुक्त किया था.

समूहों का कहना है कि उन्होंने भड़काऊ सामग्री के सैकड़ों उदाहरण और सुझाव दिया कि फेसबुक भारत में अपनी सेवाओं को किस तरह बेहतर बना सकता है.

इंडिया सिविल वाच इंटरनेशनल के रतिक असोकन ने कहा कि वे इसे खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं.

हालांकि, फेसबुक प्रवक्ता का कहना है कि इस तरह के जटिल कामों के लिए समय चाहिए होता है और इन्हें हमेशा समय पर पूरा नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि स्वतंत्र आंकलनकर्ता फोले होग भारत का अपना आंकलन पूरा कर लेंगे.

पिछले महीने ही फेसबुक के आंतरिक दस्तावेजों के हवाले से व्हिसिल ब्लोअर फ्रांसेस ह्यूगेन ने बताया था कि फेसबुक भारत में भ्रामक सूचनाओं, भड़काऊ सामग्री, हेट स्पीच को बढ़ावा दे रहा है और सब कुछ पता होते हुए भी इस नजरअंदाज कर रहा है.

फेसबुक पर भारत में सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में भेदभाव करने का भी आरोप लगता रहा है. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अगस्त 2020 में दावा किया था कि मंच की तत्कालीन भारत नीति प्रमुख अंखी दास ने भाजपा नेताओं के घृणास्पद पोस्टों को हटाने के विचार का विरोध करते हुए चेतावनी दी थी कि इससे उनके व्यावसायिक हितों में बाधा आ सकती है.

टॅग्स :फेसबुकFacebook Indiaसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?