लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के चिकबलपुर में पत्थर खदान से जिलेटिन की छड़ें निकालते समय विस्फोट, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 23, 2021 10:57 IST

चिकबलपुर की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचिकबलपुर में पत्थर की एक खदान में जिलेटिन की छड़ों को हटाते समय हुआ धमाकापेरसेंड्रा के पास हिरणागवल्ली में हुई घटना, मामले की जांच शुरू पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर जताया दुख, कर्नाटक के गृह मंत्री पहुंचे घटना स्थल

चिकबलपुर (कर्नाटक): पत्थर की एक खदान में जिलेटिन की छड़ों को हटाते समय मंगलवार तड़के हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के गृह निवास शिवमोगा में 22 जनवरी को भी एक ऐसे ही हादसे में छह लोगों की ही मौत हो गई थी।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकबलपुर से विधायक के. सुधाकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शव बेहद बुरी हालत में थे। पुलिस के अनुसार, घटना पेरसेंड्रा के पास हिरणागवल्ली में हुई। स्थानीय लोगों द्वारा जिलेटिन की छड़ों के अधिक इस्तेमाल की शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने सात फरवरी को यहां उत्खनन रोक दिया था, लेकिन अवैध रूप से यहां काम जारी था।

कुछ दिन पहले यहां छापा भी मारा गया था और ठेकेदार को जिलेटिन का इस्तेमाल ना करने को लेकर चेतावनी दी गई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ, जब ये लोग जिलेटिन की छड़ें हटाने की कोशिश कर रहे थे।

इस बीच, सुधाकर ने कहा कि गैरकानूनी तरीके से विस्फोटक रखने वाले खदानों के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया चिकबलपुर हादसे पर दुख

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी ने शोक जताते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में जानकर दुख हुआ। पीएम मोदी ने ट्वीट कर प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदन प्रकट की।

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी दुख जताते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। इस बीच राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई भी घटना स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

टॅग्स :कर्नाटकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'