लाइव न्यूज़ :

अवैध पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:41 IST

Open in App

नोदाखली/कोलकाता, एक दिसंबर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में बुधवार को हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना से राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया है। एक ओर, भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हिंसा फैलाने के लिए विस्फोटकों के "भंडारण" का आरोप लगाया तो दूसरी ओर राज्य में सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी पटाखा विस्फोट दुर्घटना पर "सस्ती राजनीति" कर रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब आठ बजे जिले के नोदाखली इलाके में आशिम मंडल के दो मंजिला मकान में हुआ। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल के एक वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में मकान की छत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मकान में तीन विस्फोट हुए। घर के मालिक, एक महिला और कारखाने में काम कर रहे एक अन्य व्यक्ति के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल हुए तीन अन्य लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि विस्फोट में घायल हुए तीन अन्य लोगों को एक स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।

अधिकारी ने कहा कि घायलों में से एक की हालत काफी ''गंभीर'' है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि घायल व्यक्ति ने विस्फोट में एक हाथ गंवा दिया है। उसकी हालत काफी गंभीर है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।’’

बताया जा रहा है कि पड़ोस की कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विस्फोट ने साबित कर दिया कि पश्चिम बंगाल बारूद के ढेर पर बैठा है।

घोष ने पत्रकारों से कहा, "हमारे पास यह मानने के कारण हैं कि विस्फोटकों को जिले के डायमंड हार्बर और अन्य क्षेत्रों में गड़बड़ी पैदा करने के लिए संग्रहीत किया जा रहा था। इससे पहले, उत्तर 24 परगना और अन्य जगहों पर इसी तरह की घटनाएं हुई हैं। राज्य की पुलिस बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं पर आंखें मूंद लेती है, और कोई उचित जांच नहीं होती।"

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी ने आरोप लगाया कि दक्षिण 24 परगना जिला पड़ोसी देश बांग्लादेश के जिहादियों का अड्डा बन गया है।

नंदीग्राम के विधायक अधिकारी ने ट्वीट किया, "दक्षिण 24 परगना के बज बज से खौफनाक तस्वीरें आ रही हैं, जहां विस्फोट के कारण एक अवैध विस्फोटक कारखाना नष्ट हो गया। लोग मारे गए, घर नष्ट हो गए, क्षेत्र आतंकित हो गया। यह जिला बांग्लादेश के जेएमबी और जेहादियों का अड्डा बन गया है।''

बज बज से टीएमसी के विधायक अशोक देब ने कहा, ''पुलिस एक घर में पटाखों में हुए विस्फोट की जांच कर रही है।''

उन्होंने कहा, ''भाजपा सस्ती राजनीति कर रही है और एक दुर्घटना को राजनीतिक रंग दे रही है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे