लाइव न्यूज़ :

Exit Polls 2022: एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक पंजाब में इस पार्टी की बन रही है सरकार, जीत रही है 76-90 सीटें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2022 22:56 IST

एक्सिस माई इंडिया ने संभावना जताई है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में 76 से 90 सीटें जीत सकती है। 

Open in App

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। दरअसल, एक्सिस माई इंडिया ने संभावना जताई है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में 76 से 90 सीटें जीत सकती है। आम आदमी पार्टी को कुल वोट शेयर का 28 प्रतिशत मिल सकता है। सत्तारूढ़ कांग्रेस को 28 फीसदी के साथ 19-31 सीटों के बीच आ सकती हैं। वहीं अकाली दल को 7-11 और बीजेपी को 1-4 सीटें मिल सकती हैं।

117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब राज्य में 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। आम आदमी पार्टी इस चुनाव को लेकर बेहद सकारात्मक दिखाई दे रही थी। पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को सीएम कैंडीडेट घोषित किया था। कई ओपिनियन पोल्स में भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की अच्छी खासी बढ़त दिख रही थी। बहरहाल, स्पष्ट तस्वीर 10 मार्च को ही आएगी।

एग्जिट पोल के बाद पंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान ने कहा है “लोगों का जनादेश कि वे अगले पांच वर्षों के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, मशीनों (ईवीएम) में बंद है। 10 तारीख को आएंगे नतीजे, हम लोगों का जनादेश मानेंगे। हम 80 फीसदी सीटें जीत रहे हैं। अन्य पार्टियों को बैठकर गणना करनी चाहिए।”

उधर, एग्जिट पोल के अनुसार, सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी सत्ता से बेदखल होती हुई नजर आ रही है। पार्टी को 19 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस में सिद्ध और सीएम चन्नी को लेकर सीएम कैंडिडेट को लेकर घमासान चल रहा था। लेकिन बाद में पार्टी नेतृत्व ने सीएम चन्नी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बना ली थी।    

टॅग्स :एग्जिट पोल्सपंजाब विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतएक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी+ जीतेगी 131 से 151 सीटें, उद्धव की शिवसेना को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान

भारतबिहार चुनाव परिणामः चुनावी रेवड़ी से उड़ रहा लोकतंत्र का मजाक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब