लाइव न्यूज़ :

एक्जिट पोल: नगालैंड में फिर से भाजपा-एनडीपीपी की होगी वापसी, कांग्रेस और एनपीएफ लड़ाई में भी नहीं

By शिवेंद्र राय | Updated: February 27, 2023 19:46 IST

नगालैंड में 60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 59 सीटों पर ही हुई। नगालैंड में एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध जीत हो चुकी है। नगालैंड में 60 में से 59 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि एक सामान्य सीट है। भाजपा का नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का गठबंधन है। एनडीपीपी ने 40 और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनगालैंड में 60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 59 सीटों पर ही हुईएक सीट पर भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध जीत हो चुकी हैभाजपा का नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का गठबंधन है

कोहिमा: पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ। अंतिम नतीजे 2 मार्च को आएंगे लेकिन एक्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। एनडीपीपी (NDPP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गठबंधन सरकार एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार राज्य में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार एनडीपीपी और भाजपा के गठबंधन को 49 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलता दिखाई दे रहा है। सीटों के हिसाब से देखें तो भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन को 38 से 48, एनपीएफ को 3 से 8 और कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिल रही हैं। अन्य के खाते में 5 से 15 सीटें जा रही हैं। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो एक्जिट पोल में भारी अंतर से चुनाव जीत रहे हैं।

जी न्यूज- मैट्रिज के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के गठबंधन को 35 से 40 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस को 1 से 3 और एनपीएफ को 2 से 5 सीटें मिल रही हैं।

नगालैंड में 60 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 59 सीटों पर ही हुई। नगालैंड में एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध जीत हो चुकी है। नगालैंड में 60 में से 59 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि एक सामान्य सीट है। यहां शाम 5 बजे तक 82 प्रतिशत मतदान हुआ। नगालैंड में कुल वोटर्स की संख्या  13.09 लाख है।  पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। सभी 60 विधायक सत्ताधारी दल का हिस्सा थे। 60 सीटों पर कुल 184 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा का नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का गठबंधन है। एनडीपीपी ने 40 और भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के 23, एनपीएफ ने 22 और  19 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 

नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च 2023 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2018 में हुआ था जिसके बाद एनडीपीपी (NDPP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई और नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री बनाए गए। अप्रैल 2022 को एनपीएफ के 21 विधायक तत्कालीन नेता के साथ एनडीपीपी में शामिल हो गए थे। 

एनडीपीपी नेता और राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो  कोहिमा जिले की उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। इस बार नगालैंड के चुनावों के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी खास तौर पर सक्रिय नजर आए थे। पीएम मोदी ने राज्य में रैलियों के साथ-साथ रोड शो भी किया था।

टॅग्स :नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर