लाइव न्यूज़ :

Exit Poll: हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा और पीएम मोदी का जलवा बरकरार, इन चार राज्यों से जीत सकती है 145 सीटें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 2, 2024 11:58 IST

Exit Poll- हिंदी भाषी राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी बढ़त मिलती दिख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देBJP लोकसभा चुनाव 2024 में भी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करती दिख रही हैहिंदी भाषी राज्यों में भाजपा का जलवा बरकरार हैउत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 80 लोकसभा सीटों में से 69 सीटें जीत सकता है

Exit Poll Rajasthan, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh and Bihar: एक्जिट पोल्स के अनुसार BJP लोकसभा चुनाव 2024 में भी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करती दिख रही है। सबसे खास बात ये है कि विपक्ष के तमाम दावों के बाद भी हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा का जलवा बरकरार है। टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वे के अनुसार हिंदी भाषी राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी बढ़त मिलती दिख रही है।

इसके अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 80 लोकसभा सीटों में से 69 सीटें जीत सकता है। यह परिणाम समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राहुल गांधी के दावों के विपरित है। सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि  भाजपा राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी व्यापक जीत हासिल करती दिख रही है। इन राज्यों में बीजेपी अपनी स्थिति मजबूत कर रही है और अपना प्रभाव बढ़ा रही है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटों में से, भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 69 सीटें मिलने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 11 सीटें जीतने की उम्मीद है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और अन्य पार्टियों को कोई भी सीट नहीं मिलती दिख रही है। यूपी में भाजपा का वोट शेयर 51%, समाजवादी पार्टी का वोट शेयर 34%, बसपा का वोट शेयर  9% और अन्य का वोट शेयर 6% रहने का अनुमान है।

राजस्थान में भी भाजपा ने मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। भाजपा को 25 में से 18 सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में भाजपा सभी सीटें जीत सकती है।  भाजपा को सभी 29 सीटें जीतने का अनुमान है। कांग्रेस अपना गढ़ छिंदवाड़ा भी हार सकती है। मध्य प्रदेश में में बीजेपी को 60% वोट मिलने का अनुमान है। इसी तरह बिहार में भी जहां भाजपा जेडी (यू) और एलजेपी के साथ गठबंधन में है, जीत हासिल करती दिख रही है। यहां एनडीए को 31 सीटें मिलने का अनुमान है। राजद 8 सीट जीत सकती है। 

मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल्स के आंकड़े मोदी सरकार की वापसी की तरफ इशारा कर रहे हैं। भाजपा+ को 400 या उससे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीट जीती थी, जबकि राजग की संख्या 353 थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव परिणाम 2024एग्जिट पोल्सनरेंद्र मोदीBJPउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर