लाइव न्यूज़ :

Exit Poll 2022: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को 288 से 326 सीटें और सपा को 71 से 101 सीटें मिलने का अनुमान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2022 21:28 IST

India Today और Axis My India के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को उत्तर प्रदेश में 288 से 326 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी गठबंधन की झोली में महज 71 से 101 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सभी कयासों को पीछे छोड़ते हुए पूरे दमखम के साथ यूपी में वापसी कर सकती है सर्वे में समाजवादी पार्टी के सत्ता में वापसी का सपना दरकता हुआ दिखाई दे रहा हैयूपी में बसपा को 3 से 9 सीटें और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है

दिल्ली: यूपी इलेक्शन के सातवें और आखिरी चरण के मतदान की समाप्ती के बाद India Today और Axis My India की ओर से जारी किये गये एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी सभी कयासों को पीछे छोड़ते हुए पूरे दमखम के साथ यूपी में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। इसके साछ ही समाजवादी पार्टी के सत्ता में वापसी का सपना दरकता हुआ दिखाई दे रहा है।

सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 288 से 326 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी गठबंधन की झोली में महज 71 से 101 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

403 विधानसभा सीटों के इस चुनावी जंग में बहुजन समाज पार्टी को 3 से 9 सीटें और देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। यूपी की सियासत में अन्य भी महज 2 से 3 सीटों पर सिमट सकते हैं।

India Today और Axis My India के अलावा टीवी9 के एग्जिट पोल में भी भाजपा की सरकार यूपी में दोबारा बनते हुए दिखाई दे रही है। टीवी9 के सर्वे के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 211 से 225 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि सपा गठबंधन को 146 से 160 सीटें मिल रही हैं। वहीं बसपा को 14 से 24 और कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इसके अलावा CSEPR के एग्जिट पोल में भी बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। CSEPR ने बीजेपी गठबंधन को 231 सीटें, सपा गठबंधन को 150 सीटें, बीएसपी को 12 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें और अन्य को 4 सीटें दी है। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनाव 2022BJPसमाजवादी पार्टीबीएसपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"