लाइव न्यूज़ :

Exclusive: इटली से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का हुआ कोरोना वायरस टेस्ट, स्वास्थ्यकर्मियों को दिया धन्यवाद

By हरीश गुप्ता | Updated: March 5, 2020 08:13 IST

लोकसभा सांसद और जेड प्लस सिक्योरिटी के कारण राहुल को विशेष सुविधाएं हासिल थीं, लेकिन उन्होंने आम यात्रियों के साथ ही टेस्ट कराने का फैसला किया.

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने 29 फरवरी की शाम मिलान से एयर इंडिया फ्लाइट क्र. 138 पकड़ी थी. 20-25 मिनट के चेकअप के दौरान उनके निजी और सिक्योरिटी स्टाफ में बैचेनी देखी गई.

नई दिल्ली, 5 मार्च: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को पिछले सप्ताह स्वदेश वापसी पर यहां के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल पर आते ही कोरोना वायरस के टेस्ट से गुजरना पड़ा. राहुल ने वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को पूरा सहयोग किया. टेस्ट पूरा होने पर वह उन्हें धन्यवाद देकर मुस्कुराते हुए रवाना हो गए.

उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा इटली और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए तय दिशानिर्देशों का पालन किया. उल्लेखनीय है कि इन सभी देशों से आने वाले यात्रियों को कोविड-19 टेस्ट से गुजरना पड़ता है. राहुल भी इटली अपने ननिहाल जाकर लौटे हैं.

शनिवार सुबह वह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे

राहुल ने 29 फरवरी की शाम मिलान से एयर इंडिया फ्लाइट क्र. 138 पकड़ी थी. शनिवार सुबह वह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे. चूंकि इटली पूरे यूरोप में कोरोना के केंद्र के तौर पर उभरकर सामने आ रहा है, इसलिए सभी यात्रियों को कोरोना टेस्ट से अनिवार्य तौर पर गुजरना पड़ा, जिनमें राहुल गांधी भी शामिल थे.

लोकसभा सांसद और जेड प्लस सिक्योरिटी के कारण राहुल को विशेष सुविधाएं हासिल थीं, लेकिन उन्होंने आम यात्रियों के साथ ही टेस्ट कराने का फैसला किया.

20-25 मिनट के चेकअप के दौरान उनके निजी और सिक्योरिटी स्टाफ में बैचेनी देखी गई. वह जल्दबाजी चाह रहे थे, लेकिन राहुल ने उन्हें टोक दिया और कहा कि जो नियम हैं उनका पालन किया ही जाना चाहिए.

टॅग्स :कोरोना वायरसराहुल गांधीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी