लाइव न्यूज़ :

असम के तिनसुकिया में फिर से पैर जाम रहे उल्फा उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी, एक उग्रवादी घायल

By भाषा | Updated: December 21, 2022 15:32 IST

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि पेंगरी पुलिस थाने के तहत आने वाले खटांगपानी इलाके में उग्रवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मंगलवार रात को एक अभियान चलाया। इसके बाद उल्फा (आई) सदस्यों को कथित तौर पर भोजन उपलब्ध कराने तथा पनाह देने के लिए चार लोगों को पकड़ा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देघायल उग्रवादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तलाशी अभियान के दौरान कई डेटोनेटर, दो ग्रेनेड, कई मीटर तार और अन्य सामान बरामद किए गए।

तिनसुकियाः असम के तिनसुकिया में बुधवार को संदिग्ध उल्फा (इंडीपेंडेंट) उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी में एक उग्रवादी घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। घायल उग्रवादी को पहले पकड़ लिया गया था और उसे सुरक्षाबलों को वह जगह दिखाने के लिए अपर देहिंग रिजर्व वन में ले जाया गया था जहां यूनाटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडीपेंडेंट) के उग्रवादी छिपे हुए थे। घायल उग्रवादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि पेंगरी पुलिस थाने के तहत आने वाले खटांगपानी इलाके में उग्रवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मंगलवार रात को एक अभियान चलाया। इसके बाद उल्फा (आई) सदस्यों को कथित तौर पर भोजन उपलब्ध कराने तथा पनाह देने के लिए चार लोगों को पकड़ा गया था। पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान चारों ने कबूल किया था कि उन्होंने वन में पनाह लेने वाले उल्फा (आई) के सात सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी।

एसपी ने बताया कि बुधवार को सुरक्षा सुरक्षा बल इनमें से एक आरोपी को वह जगह दिखाने के लिए लेकर गए जहां उन्होंने जंगल के अंदर उग्रवादियों के लिए भोजन पकाया था। जब वे उस जगह पहुंचे तो उग्रवादियों ने गोलीबारी की और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दिलीप ने कहा, ‘‘मुठभेड़ के दौरान उल्फा के लिए काम कर रहे आरोपी को गोली लग गयी लेकिन यह पता नहीं चला कि उसे किसकी चलायी गोली लगी।’’ उन्होंने बताया कि उग्रवादी को दिगबोई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे तिनसुकिया सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। बहरहाल, उग्रवादी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर तलाशी अभियान के दौरान कई डेटोनेटर, दो ग्रेनेड, कई मीटर तार और अन्य सामान बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि जंगल में तलाश अभियान जारी है और पड़ोसी इलाकों में सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, उल्फा (आई) ने मीडिया संगठनों को भेजे एक बयान में दावा किया कि उसके साथ मुठभेड़ की खबरें ‘‘फर्जी और मनगढंत’’ है। ऐसा संदेह है कि प्रतिबंधित संगठन के सदस्य तिनसुकिया जिले में अपना आधार फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गत महीने सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था जिसकी जिम्मेदारी उल्फा (आई) ने ली थी। 

टॅग्स :असमTinsukia
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?