लाइव न्यूज़ :

जनजातीय आबादी में अत्यधिक कुपोषण, आनुवांशिक विकार और संक्रामक रोगों का होना चिंताजनक: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: December 10, 2020 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली,10 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह चिंता का विषय है कि वर्तमान समय में देश में जनजातीय आबादी अत्यधिक कुपोषण, आनुवांशिक विकारों और संक्रामक रोगों से ग्रसित है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में जनजातीय आबादी के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं, 10 मुख्य समस्याओं का पता लगाया है और उन पर फौरन ध्यान देने की जरूरत है तथा इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

वर्धन ने कहा, ‘‘हमारी जनजातीय आबादी की जीवनशैली मान्यताओं, रीति रिवाजों, मूल्यों और परंपराओं की ओर ले जाती है जो प्रकृति के अनुरूप हैं। इस जीवनशैली की पद्धति से उन्हें प्रकृति से जो मिला है उसने विभिन्न रोगों के प्रति उनके शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को मजबूत किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि यह चिंता का विषय है कि जनजातीय आबादी आज अत्यधिक कुपोषण, आनुवांशिक विकारों और संक्रामक रोगों से ग्रसित है। ’’

वह छठे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान उत्सव (आईआईएसएफ) 2020 की तैयारियों के सिलसिले में भारतीय स्वास्थ्य अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)-राष्ट्रीय जनजाति स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईआरटीएच), जबलपुर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को डिजिटल माध्यमों से संबोधित कर रहे थे।

यह विज्ञान उत्सव 22-25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए