लाइव न्यूज़ :

एनडीएफबी के पूर्व कैडरों ने सरकार से बीटीआर समझौते में किये गये वादों को पूरा करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 13:31 IST

Open in App

तेजपुर (असम), 12 जुलाई बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) शांति समझौते के बाद आत्मसमर्पण करने वाले एनडीएफबी के पूर्व कैडरों ने सरकार से शांति समझौते में शामिल उनकी मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा करने का आग्रह किया है।

सोनितपुर जिले के पूर्व एनडीएफबी समन्वय समिति के अध्यक्ष आर बासुमतरी ने सोमवार को बताया कि शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने उनसे उनकी समस्या का समाधान करने का वादा किया था।

इन मांगों में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के प्रमुख राजन दैमरी और उन अन्य कैडरों की रिहाई शामिल है जो अब भी सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एनडीएफबी कैडरों का पुनर्वास तथा मारे गये कैडरों के परिजनों को आर्थिक मदद दिया जाना भी शामिल है।

सोनितपुर जिले की पूर्व-एनडीएफबी समिति ने रविवार को असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर जिले के ढेकियाजुली थाने के अंतर्गत खावला केंद्र में एक आपातकालीन बैठक की। बासुमतरी ने दावा किया कि समझौते के बाद बीटीआर क्षेत्र के बाहर एनडीएफबी के कार्यकर्ता कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर