लाइव न्यूज़ :

हर कोई भारत के अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करेगा: केजरीवाल

By भाषा | Updated: March 13, 2021 01:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि हर कोई भारत के अधूरे सपनों को पूरा करने और देश को "दुनिया में नंबर एक" बनाने की दिशा में काम करेगा।

देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजधानी में कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी है। इसके तहत कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को बैंड 'यूफोरिया' के प्रमुख गायक पलाश सेन द्वारा देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही 75 सप्ताह लंबे चलने वाले उत्सव की शुरुआत हो गई, जिसका समापन 15 अगस्त, 2022 को होगा।

उत्सव के दौरान दिखाए जाने वाले कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन में शहर की भूमिका, पिछले 75 वर्षों में इसकी यात्रा को दिखाया जाएगा। इसमें 2047 तक दिल्ली के लक्ष्य पर भी प्रकाश डाला जाएगा जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 साल पूरे करेगा।

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमें आजादी दिलाने के लिए हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, यही समय है उन्हें और उनके सपनों को याद करने का ...पिछले 75 सालों में उनके कई सपने पूरे हुए, कई पूरे होने बाकी हैं... आज, हम सभी को 130 करोड़ भारतीयों के उन अधूरे सपनों को पूरा करने और भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने का संकल्प लेना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि कुछ अधूरे सपने हैं जैसे कि सभी को भोजन, उचित स्वास्थ्य सेवा, सिर पर छत, पानी, रोजगार, सस्ती बिजली और सभी के लिए समान अवसर।

इस अवसर पर केजरीवाल ने "हम होंग कामयाब" गाना भी गाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?