लाइव न्यूज़ :

सभी को अपने उपासना स्थल के अंदर ही धार्मिक गतिविधियां करनी चाहिए: विज

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात नवंबर खुले में ‘नमाज’ अदा करने के विरूद्ध गुड़गांव में दक्षिणपंथी संगठनों के प्रदर्शन के बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि सभी को उपासना स्थलों के अंदर ही अपना धार्मिक कार्यक्रम करना चाहिए।

विज ने अंबाला में संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन की अनुमति के बगैर सड़कों पर ऐसे कार्यक्रमों से बचा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ हरेक को अपने धर्मस्थल के अंदर ही धार्मिक कार्यक्रम करना चाहिए। ’’

शुक्रवार को भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने गुड़गांव के सेक्टर 12 ए में एक स्थान पर गोवर्धन पूजा में हिस्सा लिया, जहां मुसलमान हर सप्ताह नमाज अदा करते हैं।

इस पूजा का आयोजन संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति ने किया था।

उससे पहले गुड़गांव के एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि शुक्रवार को उस स्थान पर नमाज का कोई कार्यक्रम नहीं था।

किसी भी व्यक्ति के अपनी प्रार्थना के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने पर ऐतराज करते हुए मिश्रा ने कहा था, ‘‘ यदि विभिन्न धर्मों, पंथों एवं संप्रदायों के लोग हर हफ्ते एक एक दिन खुली सार्वजनिक जगहों पर कब्जा करते रहेंगे तो सभी सड़कें एवं पार्क जाम हो जायेंगे। ’’

इस बीच, जब विज से भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के इस बयान के बारे में पूछा गया कि यदि तीनों कृषि कानून 26 नवंबर तक वापस लिये गये तो कृषक आंदोलन तेज किया जाएगा, तब उन्होंने कहा कि दरअसल किसान यूनियन के नेता इस मुद्दे का हल नहीं चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा