लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्र, समावेशी और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हैं ईयू एवं भारत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून यूरोपीय संघ (ईयू) ने सोमवार को कहा कि वह और भारत स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा यह क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और नौवहन एवं उड़ान की स्वतंत्रता के सम्मान पर आधारित है।

ईयू और भारत द्वारा परिचालन संबंधी क्षमता बेहतर करने और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 18-19 जून को अदन की खाड़ी में संयुक्त नौसैन्य अभ्यास के बाद यह बयान आया है।

यूरोपीय संघ ने कहा है कि दोनों पक्ष हिंद प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर सहयोग बढ़ाने को उत्सुक हैं।

जनवरी में 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ और भारत ने समुद्री सुरक्षा पर वार्ता शुरू की थी और इस क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सहयोग प्रगाढ़ करने पर सहमति बनी थी।

यूरोपीय संघ ने एक बयान में कहा, ‘‘ईयू और भारत क्षेत्रीय अखंडता, स्वतंत्रता, लोकतंत्र, कानून का शासन, पारदर्शिता, नौवहन और उड़ान की आजादी, वैध कारोबार और विवादों के शांतिपूर्ण तरीके से समाधान को लेकर स्वतंत्र, मुक्त, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

ईयू ने कहा कि दोनों पक्ष समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र संधि (यूएनसीएलओएस) समेत अंतरराष्ट्रीय कानून को मानते हैं।

ऐसा ही एक बयान भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से भी जारी किया गया था।

चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के मद्देनजर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरती स्थिति प्रमुख वैश्विक शक्तियों के बीच एक प्रमुख चर्चा का विषय बन गयी है।

अप्रैल में, यूरोपीय संघ हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए एक व्यापक रणनीति के साथ सामने आया था। भारतीय नौसेना और यूरोपीय संघ के नौसैन्य बल (ईयूएनएवीएफओआर) के बीच दो दिवसीय नौसैन्य अभ्यास में कुल पांच युद्धपोतों की भागीदारी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई