लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में महिला आयोग के छह संभागीय कार्यालय की स्थापना

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:31 IST

Open in App

मुंबई, 12 फरवरी महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को विकेंद्रीकृत करने के फैसले के तहत सरकार ने राज्य में छह संभागीय कार्यालय बनाए हैं ताकि शिकायतें लंबित ना हो। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

महिला और बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि छह राजस्व संभागों नागपुर, अमरावती, नासिक, पुणे, औरंगाबाद और कोंकण में कार्यालय बनाए गए हैं। मुख्य कार्यालय मुंबई में होगा।

प्रत्येक संभागीय कार्यालय में दो वकील, एक परामर्शदाता, एक क्लर्क सह टाइपिस्ट और एक चपरासी होंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रशासनिक ढांचा तैयार करने के लिए राज्य के मंत्रिमंडल की मंजूरी की जरूरत है। चूंकि इसमें समय लगेगा इसलिए तब तक महिला और बाल विकास विभाग के साथ काम कर रहा यूनिसेफ उन कर्मचारियों को वेतन देगा।’’

विभाग आयोग के लिए एक नियमित सदस्य सचिव की भी नियुक्ति करेगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले साल 20 मार्च और 31 दिसंबर के बीच महिला आयेाग को 1,000 शिकायतें मिली थीं।’’

महा विकास आघाड़ी गठबंधन की सरकार ने एक साल से खाली पड़े महिला आयोग के अध्यक्ष पद, राज्य संचालित बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों का फैसला अब तक नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा