लाइव न्यूज़ :

EPFO Update: आपके पास इंटरनेट तक पहुंच नहीं?, SMS या मिस्ड कॉल के जरिए आसानी से पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं, जानिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2022 14:31 IST

EPFO Update: सालाना आधार पर तुलना की जाए, तो अंशधारकों की संख्या में 3.84 लाख की वृद्धि हुई है। नवंबर, 2020 में ईपीएफओ ने शुद्ध रूप से 10.11 लाख अंशधारक जोड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्दे18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग का हिस्सा 46.20 प्रतिशत का रहा।नवंबर, 2021 में 22-25 आयु वर्ग के सबसे अधिक 3.64 लाख अंशधारक ईपीएफओ से जुड़े।नवंबर में जुड़े नए अंशधारकों में महिलाओं की संख्या 2.95 लाख रही।

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एक सरकार समर्थित बचत योजना है, जो कर्मचारी से राशि और भविष्य की बचत के लिए आपके वेतन की कटौती की जाती है। नवंबर 2021 में 13.95 लाख अंशधारक जोड़े गए हैं, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में लगभग 38 प्रतिशत अधिक है।

इससे 6 करोड़ से अधिक कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं। अब, हर कोई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकता है और अपने भविष्य निधि की शेष राशि की जांच कर सकता है।

लेकिन क्या होगा अगर आपके पास इंटरनेट तक पहुंच नहीं है? फिर आप इसकी जांच कैसे करेंगे? खैर, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि हमारे पास इसका जवाब है। आप अपने फोन से किसी खास नंबर पर एक साधारण एसएमएस भेजकर या मिस्ड कॉल के जरिए आसानी से अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

यहां तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं:

-एसएमएस के जरिए: आप अपने EPFO ​​रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से यह टेक्स्ट 'EPFO UAN LAN' 7738299899 पर भेज सकते हैं। मैसेज में 'LAN' आपकी भाषा के लिए है। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखा जाना है।

- मिस्ड कॉल के जरिए: आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011 22901406 नंबर पर हमेशा मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

-उमंग ऐप के जरिएः अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए उमंग एएफ खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें। इसमें कर्मचारी केंद्रित सेवाओं पर क्लिक करें और उसके बाद पासबुक देखें पर क्लिक करें और यूएएन और पासवर्ड दर्ज करें। आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इसे डालने के बाद आप EPF बैलेंस देख सकते हैं।

-वेबसाइट के माध्यम से अपना बैलेंस ऑनलाइन चेक करने के लिए ईपीएफ पासबुक पोर्टल पर जाएं। अपने UAN और पासवर्ड का उपयोग करके इस पोर्टल में लॉग इन करें। इसके बाद Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुल जाएगी जिसमें आप बैलेंस देख सकते हैं।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनभारत सरकारEPFOPension Fund Regulatory and Development Authority
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत