लाइव न्यूज़ :

अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का फरवरी के पहले हफ्ते से टीकाकरण सुनिश्चित करें :केंद्र ने राज्यों से कहा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का कोविड-19 टीकाकरण फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू करने को कहा है।

मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि 16 जनवरी से शुरू हुआ स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण भी साथ-साथ किया जाएगा।

पत्र में मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के डेटा बेस को संबद्ध मंत्रालयों के सहयोग से राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अद्यतन किया जा रहा है।

अब तक, को-विन पोर्टल पर 61 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मी का डेटाबेस अपलोड किया गया है।

अगनानी ने कहा, ‘‘इस सिलसिले में, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ परामर्श के बाद यह सलाह दी गई है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश फरवरी के प्रथम सप्ताह से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण साथ-साथ करेंगे।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 29,28,053  लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम