लाइव न्यूज़ :

झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने किया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: May 11, 2022 19:52 IST

ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल से मामले में पूछताछ की थी और लंबी पूछताछ के बाद उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपूजा सिंघल को ईडी की लंबी पूछताछ के बाद किया गया गिरफ्तारसूत्रों का दावा- सिंघल ईडी के सवालों का जवाब देने में कर रही थी “टालमटोल”

रांची: झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले आईएएस पूजा सिंघल से इस मामले में पूछताछ की थी और लंबी पूछताछ के बाद उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सूत्रों ने दावा किया कि सिंघल जवाब देने में “टालमटोल” कर रही थीं जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। निदेशालय उनकी हिरासत के लिये उन्हें यहां एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश करेगा। अधिकारी पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 40 मिनट पर रांची के हिनू इलाके में एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचीं। 

बीते दिनों मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम ने पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी और इस दौरान जांच अधिकारियों के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे थे। इस दौरान सीए सुमन कुमार के घर से करीब साढ़े 17 करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये। 

इसके अलावा उसके दफ्तर से भी लगभग 30 लाख रुपये मिले थे। जबकि लगभग सवा करोड़ की राशि अन्य ठिकानों से बरामद की गयी थी। इस तरह से ईडी ने अब तक इस मामल में 19.31 करोड़ रुपये की बरामदगी की थी।

झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ के बाद सिंघल को गिरफ्तार किया गया था।

विशेष रूप से, सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को ईडी ने 7 मई को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने कुमार के परिसर से 19.31 करोड़ रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।

ईडी ने अभिषेक झा और अन्य के खिलाफ 6 मई को झारखंड और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की थी। पूजा सिंघल, झा और कुमार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के दौरान ईडी के रडार पर आए थे, जिसमें झारखंड सरकार में पूर्व कनिष्ठ अभियंता राम बिनोद प्रसाद सिन्हा को जांच एजेंसी ने 17 जून, 2020 को पश्चिम से गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :Pooja SinghalJharkhandIAS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए