लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने शक्ति भोग बैंक धोखाधड़ी मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 14, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त प्रवर्तन निदेशालय ने शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ 3,269 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के संबंध में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रमन भूरारिया को शुक्रवार को इस धोखाधड़ी में ‘सहायता और मिलीभगत’ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे यहां धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 20 अगस्त तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया।

प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में बताया, ‘‘ यह गिफ्तारी भूरारिया की अग्रिम जमानत याचिका माननीय विशेष अदालत द्वारा खारिज किए जाने और गिरफ्तार व्यक्ति से संबंधित विभिन्न ठिकानों की विभाग द्वारा ली गई तलाशी के क्रम में हुई है।’’

निदेशालय ने दावा किया, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान कई दोष साबित करने वाले दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद हुए।’’

शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी के अध्ययन के बाद दायर किया। सीबीआई की प्राथमिकी में कंपनी और अन्य के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार का मामला दर्ज किया गया है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट पर संबंधित प्रतिष्ठानों के जरिए राउंड ट्रिपलिंग (किसी प्रतिष्ठान में धन हस्तांतरण के बाद फिर से कोष को हासिल कर लेना) कर बैंक से धोखाधड़ी में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है।

निदेशालय ने पिछले महीने शक्ति भोग के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के के शर्मा को गिरफ्तार किया था।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी। एसबीआई का आरोप है कि निदेशकों ने खातों में फर्जीवाड़ा किया और कोष की हेराफेरी के लिए फर्ज़ी दस्तावेज तैयार किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच