लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में तीन अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़, हिज्बुल कमांडर नायकू समेत पांच आतंकी ढेर, एक को जिन्दा पकड़ा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 6, 2020 15:27 IST

अवंतीपोरा और पुलवामा में सुबह से सुरक्षाबलों की आतंकियों संग हुई मुठभेड़ में अब तक पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। उधर घाटी में बढ़ती आतंकी घटनाओं को देखते हुए फिलहाल मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मारे जाने वाले आतंकियों में हिजबुल का बड़ा आतंकी रियाज नायकू भी मारा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिज्बुल मुजाहिदीन के शीर्ष और 12 लाख के इनामी आतंकी कमांडर रियाज नायकू समेत पांच आतंकी मारे गए। एक आतंकी को जिन्दा भी हिरासत में ले लिया गया।

जम्मू: कश्मीर में बुधवार को तीन स्थानों पर होने वाली मुठभेड़ों में हिज्बुल मुजाहिदीन के शीर्ष और 12 लाख के इनामी आतंकी कमांडर रियाज नायकू समेत पांच आतंकी मारे गए। एक आतंकी को जिन्दा भी हिरासत में ले लिया गया। दो जगह अभी मुठभेड़ जारी थी। प्रशासन ने पूरे कश्मीर में इंटरनेट को बंद कर दिया है।

अवंतीपोरा और पुलवामा में सुबह से सुरक्षाबलों की आतंकियों संग हुई मुठभेड़ में अब तक पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। उधर घाटी में बढ़ती आतंकी घटनाओं को देखते हुए फिलहाल मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मारे जाने वाले आतंकियों में हिजबुल का बड़ा आतंकी रियाज नायकू भी मारा गया है।

दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर के पैतृक गांव बेगीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में रियाज नायकू के मारे जाने की सूचना है। अब उसकी मौत की अधिकारिक पुष्टि हो गई है। दोनों ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मारे गए आतंकवादी का शव मुठभेड़ स्थल पर जमीन पर गिरा हुआ तो नजर आ रहा है, लेकिन उसकी पहचान शव को कब्जे में लेने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी। दो से तीन आतंकवादी अभी भी छिपे हुए हैं और लगातार गोलीबारी कर रहे हैं।

वहीं अवंतीपोरा में जारी इस मुठभेड़ में हिज्ब कमांडर के मारे जाने की सूचना घाटी में फैलते ही सोशल साइट पर इसको लेकर दुष्प्रचार शुरू हो गया है। कश्मीर घाटी में सक्रिय शरारती और राष्ट्र विरोधी तत्व इंटरनेट की विभिन्न सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को भड़काते हुए उन्हें मुठभेड़ स्थलों पर जमा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह देख प्रशासन ने एहतियात के तौर पर घाटी में इंटरनेट मोबाइल सेवा निलंबित कर दी है।

इस बीच पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से हथियार एवं गोला बारुद बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात को दक्षिण कश्मीर के इस जिले में त्राल इलाके के सतुरा गांव में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने सतुरा क्रॉसिंग पर आतंकवादी को उस समय पकड़ा जब उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि उससे पूछताछ करने पर सुरक्षाबलों ने एक एके-56 राइफल, पांच एके मैगजीन, 150 एके गोलियां, तीन चीनी हथगोले तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील