लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सेना को बड़ी सफलता, शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, इंटरनेट सेवाएं बंद

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 31, 2019 15:41 IST

जानकारी के अनुसार, जेनपोरा इलाके में लश्कर और हिज्ब के आतंकियों के बीच तथाकथित बैठक की खबर मिलते ही सेना की 44 आरआर,राज्य पुलिस विशेष अभियान दल और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने आज तड़के एक तलाशी अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की संख्या चार से पांच थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी मुठभेड़स्थल और उसके साथ सटे इलाकों की घेराबंदी और तलाशी जारी है।

कश्मीर में आतंकियों को मार गिराने का ताबड़तोड़ सिलसिला जारी है। कल भी दो आतंकी ढेर किए गए थे। आज भी दो को मार गिराया गया। आज शोपियां में तीन को मार गिराया गया। मुठभेड़ के बाद इलाके में भड़की हिंसा में तीन लोगों के जख्मी होने की सूचना है। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन से जेनपोरा समेत शोपियां के सभी संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू करने के साथ ही इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जेनपोरा इलाके में लश्कर और हिज्ब के आतंकियों के बीच तथाकथित बैठक की खबर मिलते ही सेना की 44 आरआर,राज्य पुलिस विशेष अभियान दल और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने आज तड़के एक तलाशी अभियान चलाया। संबधित सूत्रों ने बताया कि पुलिस को पता चला था कि सुबह सहरी के दौरान आतंकी एक जगह जमा होकर किसी बड़ी साजिश को अंतिम रुप देने वाले हैं।

 

बाग में छिपे आतंकियों ने जवानों को देख लिया और उन्होंने घेराबंदी तोड़ भागने के लिए जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की संख्या चार से पांच थी। इनमें से तीन कथित तौर पर मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी तोड़ भागने में कामयाब रहे हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों ने बताया कि अभी मुठभेड़स्थल और उसके साथ सटे इलाकों की घेराबंदी और तलाशी जारी है।

इस बीच, मुठभेड़ की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उत्तेजक नारे लगाते हुए सड़कों पर जमा हो गए और सुरक्षाबलों पर पथराव शुरु कर दिया। सड़कों पर अवरोधक लगा वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। हिंसा को लगातार बढ़ते देख सुरक्षाबलों ने भी लाठियों,आंसूगैस और पैलेट का सहारा ले हिंसक तत्वों को खदेड़ने का प्रयास किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया