लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, भारी संख्या में जवान तैनात

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2018 11:34 IST

2017 में सुरक्षाबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाकर खड़ा किया है।

Open in App

श्रीनगर, 30 अप्रैलः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ सूबे के पुलवामा जिले के द्रबगाम इलाके में चल रही है। इस दौरान जवानों ने चारों ओर से इलाके को घेर लिया है और भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं।इससे पहले 24 अप्रैल को भी त्राल के वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना और पुलिस का एक-एक जवान शहीद हो गया था। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को भी मार गिराया गया था। 

गौरतलब है कि 2017 में सुरक्षाबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाकर खड़ा किया है। ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे। सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है। 

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सेना हर तरह का प्रयास कर रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार सीमा से सटे 5 जिलों के परिवारों के लिए 13029 बंकर बनाने की बात कह रही है। एनबीसीसी को भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के गांवों में 14,460 बंकर बनाने का ठेका मिला चुका। यह काम 415.73 करोड़ रुपये में पूरा किया जायेगा।

कश्मीर के सांबा में 2,515 छोटे बंकर और 8 कम्युनिटी बंकर बनेंगे, जम्मू में 1200 छोटे बंकर और 120 कम्युनिटी बंकर बनेंगे। इसके अलावा राजौरी में 4,918 छोटे बंकर और 372 कम्युनिटी बंकर बनाए जाएंगे। वहीं कठुआ में 3,076 छोटे बंकर बनेंगे। पुंछ में 1,320 छोटे बंकर और 688 कम्युनिटी बंकर बनेंगे। बंकर निर्माण के इस कार्य में प्रायिकता को तीन श्रेणियों (पहली 0-1 किमी, दूसरी 1-2 किमी, तीसरी 2-3 किमी) में रखा गया है। 

टॅग्स :एनकाउंटरजम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील