लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एनकाउंटर, चार बदमाशों को गोली लगने के बाद पुलिस ने किया अरेस्ट

By भाषा | Updated: October 8, 2020 12:17 IST

पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से 50 कारतूस के साथ चार स्वचालित पिस्तौल, 10 कारतूस के साथ दो देशी पिस्तौल, तीन उच्च गुणवत्ता वाली बुलेटप्रूफ जैकेट और उच्च गुणवत्ता वाले बुलेटप्रूफ तीन हेलमेट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के रोहिणी में मुठभेड़ के बाद चार वांछित बदमाशों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। गोलीबारी में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में मुठभेड़ के बाद चार वांछित बदमाशों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सोनू मित्राण (23), अमित (26), रोहित (23) और रवींद्र यादव (31) घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वे काला झत्री लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंधित थे और हत्या, हत्या की कोशिश एवं जबरन वसूली के कई मामलों में वांछित थे। दिल्ली पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा, ‘‘हमारे दल को सूचना मिली थी कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हत्या, हत्या की कोशिश, गोलीबारी, जबरन वसूली और लूटपाट के कई मामलों में वांछित गिरोह के बदमाश अपने प्रतिद्वंद्वियों को समाप्त करने के लिए हरियाणा से रोहिणी आएंगे।’’

उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे गिरोह के सदस्य केरा गांव इलाके से एक कार में आते पाए गए। उन्हें रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उन्होंने बचकर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस बल रास्ता अवरुद्ध कर उन्हें रोकने में सफल रहा। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान उन्होंने हथियार निकाले और पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने तीन राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि गोलीबारी में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बदमाशों ने कुल 22 गोलियां चलाई, जबकि पुलिस दल ने अपने हथियारों से 28 गोलियां चलाईं।’’ डीसीपी ने बताया कि चारों बदमाशों को गोलियां लगी हैं और पुलिस उन्हें काबू करके रोहिणी स्थित बीएसए अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से 50 कारतूस के साथ चार स्वचालित पिस्तौल, 10 कारतूस के साथ दो देशी पिस्तौल, तीन उच्च गुणवत्ता वाली बुलेटप्रूफ जैकेट और उच्च गुणवत्ता वाले बुलेटप्रूफ तीन हेलमेट मिले। उन्होंने बताया कि उनके वाहन को जब्त कर लिया गया है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भाषा सिम्मी पवनेश पवनेश

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब