लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: May 8, 2019 13:50 IST

सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। सुंदरराज ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब गोंदेरस गांव के जंगलों में था तभी नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्यवाही की।

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बुधवार को भाषा को बताया कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंदेरस गांव के जंगलों में बुधवार सुबह करीब पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

इसमें सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। सुंदरराज ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब गोंदेरस गांव के जंगलों में था तभी नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्यवाही की।

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो नक्सलियों का शव, एक 12 बोर बंदूक, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है। इस घटना में पुलिस के सभी जवान सुरक्षित है तथा क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?