लाइव न्यूज़ :

एनएमपी से आर्थिक उन्नति के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: पूनियां

By भाषा | Updated: September 3, 2021 23:45 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को दावा किया कि राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) योजना भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का ‘ऐतिहासिक कदम’ है जिससे आर्थिक उन्नति के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।पूनियां ने यहां एक बयान में कहा, “ एनएमपी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का रेल, सड़क और बिजली जैसे क्षेत्रों में छह लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा संपत्ति के चार साल में मौद्रिकरण करने का प्रावधान है। मोदी सरकार की विनिवेश नीति में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दूरदर्शी सोच है।”कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के बयान पर पलटवार करते हुए पूनियां ने कहा, “मोदी के राज में ना लाल किला बिकेगा, ना आमेर का किला और ना कांग्रेस की तरह देश का ईमान बिकेगा।'”उल्लेखनीय है कि शुक्ला ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में एनएमपी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, “अगर भाजपा वालों की चली तो ना हवामहल बचेगा, ना आमेर का किला बचेगा। और इस तरह की जितनी धरोहरें हैं उनको बेच दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र