लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 14, 2023 15:15 IST

मध्य प्रदेश में छठा वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी आनुपातिक बढ़ोतरी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए केंद्र के बराबर 42% महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है।भत्ता जनवरी से जून तक 3 समान किस्तों में मिलेगा।जुलाई महीने की सैलरी में 42 फीसदी महंगाई भत्ता जोड़ा जाएगा, जो अगस्त महीने से दिया जाएगा

इंदौर: चुनावी मौसम में वादे और घोषणाओ का अंबार हर दल लगाएं जा रहा है। सत्ताधारी दल पांचवी बार प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग को लुभाने के लिए नई नई घोषणा कर रहे है।

अब उन्होंने कर्मचारियों को साधने के लिए केंद्र के समान 42 प्रतिशत  महंगाई भत्ता देने कहा है फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। हमने कर्मचारियों के हितों में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं।

पिछले दिनों घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे, हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एऱियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा।

वे सभी कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2014 में यह फैसला भी किया था कि जिन कर्मचारियों ने 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा।

हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर