लाइव न्यूज़ :

एल्गार मामला : अदालत आरोपी स्वामी की जमानत याचिका पर बुधवार को कर सकती है सुनवाई

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:13 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई बंबई उच्च न्यायालय पादरी और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता स्टैन स्वामी की चिकित्सा जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई कर सकता है। वह एल्गार परिषद् माआवोदी लिंक मामले में आरोपी है।

अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किए गए 84 वर्षीय कार्यकर्ता फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं और उनका स्वास्थ्य खराब है।

स्वामी के वकील मिहिर देसाई ने उच्च न्यायालय को बताया कि तलोजा जेल में चिकित्सा की कमी है, अत्यधिक भीड़ वाली इस जेल में सामाजिक दूरी का पालन करना संभव नहीं है और उनके मुवक्किल की तबीयत खराब है।

उच्च न्यायालय की पीठ ने इस महीने की शुरुआत में देसाई को अवकाश पीठ के समक्ष चिकित्सकीय आधार पर स्वामी की जमानत याचिका दायर करने की अनुमति दी थी।

इसी के मुताबिक देसाई बुधवार को अवकाश पीठ के समक्ष त्वरित सुनवाई के लिए याचिका लगाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो