लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 जांच के लिए हाथियों के नमूने लिये गये

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:12 IST

Open in App

उदगमंडलम, आठ जून तमिलनाडु के उदगमंडलम जिले में एक शिविर में मंगलवार को कोविड-19 जांच के लिए 28 हाथियों के नमूने लिये गये। चेन्नई के एक चिड़ियाघर में कुछ दिन पहले एक शेरनी की कोविड-19 से मौत होने और नौ अन्य के इस वायरस से संक्रमित पाने के बाद यहां के शिविर में हाथियों की जांच की जा रही है।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि वन मंत्री के रामचंद्रन ने सभी हाथियों से नमूने एकत्र करने और उन्हें जांच के लिए उत्तर प्रदेश के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि यहां पास ही स्थित मुदुमलाई शिविर में सभी 28 हाथियों के नमूने दोपहर तक लिये गये।

चेन्नई के वंडालूर में अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क में एक शेरनी की बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई थी और पार्क में 11 में से नौ हाथी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे।

शिविर में कुल 52 महावतों और महावतों के 27 सहायकों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?