लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी मध्यप्रदेश में जून के दौरान 17 फीसदी बढ़ी बिजली खपत

By भाषा | Updated: July 3, 2021 14:30 IST

Open in App

इंदौर, तीन जुलाई कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप घटने के बाद खासकर आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी के चलते पश्चिमी मध्य प्रदेश में जून के दौरान बिजली की खपत 17 फीसद बढ़कर 187 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई।

पिछले साल जून में पश्चिमी मध्य प्रदेश में 160 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई थी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक आला अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कम्पनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप घटने के बाद पश्चिमी मध्य प्रदेश में आम जन-जीवन तेजी से बहाल हो रहा है और औद्योगिक इकाइयों में भी बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है।"

उन्होंने बताया कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में 16 जून को रिकॉर्ड एक करोड़ तीन लाख यूनिट बिजली की खपत हुई।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सूबे के मालवा-निमाड़ अंचल के 15 जिलों में बिजली आपूर्ति का जिम्मा संभालती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?