लाइव न्यूज़ :

Bihar: चुनाव आयोन ने LJP (R) सांसद वीणा देवी और उनके पति दिनेश सिंह को भेजा नोटिस, 2 पहचान पत्र होने से बढ़ी मुश्किलें

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2025 14:48 IST

Bihar: मुजफ्फरपुर-94 विधानसभा क्षेत्र दोनों जगहों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। साथ ही दोनों के पास अलग-अलग पते से जारी मतदाता पहचान पत्र भी हैं, जो नियमों के खिलाफ है।

Open in App

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दो-दो मतदाता पहचान पत्र (ईपिक) रखने के मामले में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मामले में चुनाव आयोग ने जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह और लोजपा (रा) की सांसद वीणा देवी को नोटिस भेजा है। आयोग ने दोनों से 16 अगस्त शाम 5 बजे तक अपना जवाब देने को कहा है। ऐसे में दोनों नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दरअसल, वैशाली लोकसभा सांसद वीणा देवी और बिहार विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में नाम दर्ज होने और दो-दो मतदाता पहचान पत्र रखने का मामला तूल पकड़ गया है। 

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठाकर एनडीए पर सीधा हमला बोला। उन्होंने दावा किया है कि वीणा देवी के पति, नीतीश कुमार के करीबी और जदयू एमएलसी दिनेश सिंह के पास भी दो अलग-अलग वोटर आईडी (ईपिक) नंबर हैं। तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि दिनेश सिंह, जो लंबे समय से जदयू के विधान पार्षद हैं, उनके पास दो अलग-अलग ईपिक आईडी आरईएम0933267 और यूटीओ1134527 हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिनेश सिंह के दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में दो अलग-अलग वोट हैं। तेजस्वी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में दिनेश सिंह ने दो अलग-अलग गणना फॉर्म भरे होंगे और उन पर दो अलग-अलग हस्ताक्षर किए होंगे। उन्होंने पूछा कि क्या चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उन फर्मों पर हस्ताक्षर किए या एमएलसी साहब ने खुद किए?

तेजस्वी ने यह भी पूछा कि क्या मुख्यमंत्री के करीबी होने के कारण चुनाव आयोग ने उन्हें दो वोट बनाने दिए? निर्वाचन आयोग ने इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार, आयोग की जांच में सामने आया कि वीणा देवी और दिनेश सिंह के नाम साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के बड़ा दाऊद गांव और मुजफ्फरपुर-94 विधानसभा क्षेत्र दोनों जगहों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। साथ ही दोनों के पास अलग-अलग पते से जारी मतदाता पहचान पत्र भी हैं, जो नियमों के खिलाफ है।

वहीं, इस मामले पर सफाई देते हुए वीणा देवी ने कहा कि बीएलओ की गलती से उनका नाम दो जगहों पर आ गया। शादी के बाद उनका नाम शहरी बूथ पर था, लेकिन जिला परिषद चुनाव लड़ते समय उन्होंने गांव में नाम दर्ज कराया और वहीं से मतदान करती रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि शहरी क्षेत्र से नाम कटवाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब वे बीएलओ को बुलाकर एक जगह से नाम हटवाने की प्रक्रिया करेंगी।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में एसआईआर ड्राफ्ट जारी होने के बाद बिहार में "डबल वोटर" का मुद्दा गरम है। सबसे पहले इस सूची में तेजस्वी यादव का नाम सामने आया, इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू के नाम भी डबल एपिक मामले में चर्चा में रहे हैं।

इस पूरे मामले पर निर्वाचन आयोग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सभी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा है कि “वन पर्सन, वन वोट” का नियम 1951-52 से लागू है और कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा जगह वोटर के रूप में पंजीकृत नहीं हो सकता। आयोग ने दोनों से लिखित में और शपथ पत्र के साथ सफाई देने को कहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?