लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान पर चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी से मांगी रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2019 09:15 IST

राहुल गांधी के इस बयान के बाद संसद में भी खूब हंगामा मचा था और पिछले हफ्ते बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी मांगने तक को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने मांगा रिपोर्टस्मृति ईरानी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी से मांगी रिपोर्ट

राहुल गांधी के झारखंड में एक चुनावी सभा के दौरान 'रेप इन इंडिया' टिप्पणी पर विवाद जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने इस मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शिकायत के बाद झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। राहुल ने ये टिप्पणी कुछ दिन पहले झारखंड के गोड्डा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए की थी। 

राहुल गांधी के इस बयान के बाद संसद में भी खूब हंगामा मचा था और बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी मांगने तक को कहा। ईरानी ने पिछले हफ्ते राहुल की टिप्पणी को घृणित बताया था। संसद में बीजेपी की कई महिला नेताओं ने राहुल गांधी से माफी की मांग की थी। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में एक स्थानीय नेता ने राहुल के खिलाफ इस टिप्पणी को लेकर जिला अदालत में राजद्रोह की शिकायत दर्ज भी करायी थी।

हालांकि, राहुल गांधी ये कई बार दोहरा चुके हैं कि वे सच्चाई के लिए माफी नहीं मांगेंगे। राहुल ने शनिवार को कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित 'भारत बचाओ रैली' में भी कहा कि उनका नाम राहुल 'सावरकर' नहीं बल्कि राहुल गांधी है और वे माफी नहीं मांगेंगे। इससे पहले राहुल ने ये भी दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व में दिल्ली को 'रेप कैपिटल' कह चुके हैं। साथ ही राहुल ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी ट्वीट किया था।

टॅग्स :राहुल गांधीस्मृति ईरानीचुनाव आयोगझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण