लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 2 मई को चुनावी नतीजों के बाद सार्वजनिक जश्न-विजय जुलूस पर रोक, चुनाव आयोग का निर्देश

By विनीत कुमार | Updated: April 27, 2021 10:58 IST

कोरोना महामारी की भारत में दूसरी लहर को देखते हुए चुनाव आयोग ने नतीजों के बाद किसी भी तरह के सार्वजनिक जश्न को आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर से लिया गया फैसलाचुनाव आयोग ने कहा है कि नतीजों के दिन या इसके बाद विजय जुलूस या सार्वजनिक जश्न नहीं मनाया जाएगा2 मई को पश्चिम बंगाल सहित असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे

कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 2 मई को आने वाले चुनावी नतीजों के बाद किसी भी तरह के सार्वजनिक जश्न पर रोक लगा दी है। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे इस दिन आने हैं। चुनाव आयोग ने साथ ही अपने आदेश में कहा है कि नतीजों के दिन सर्टिफिकेट लेने के लिए विजयी उम्मीदवार के साथ दो लोग से अधिक नहीं जा सकेंगे। 

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होना था और अभी एक चरण का मतदान बाकी है। दूसरी ओर केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में मतदान पूरे हो गए हैं। असम में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के मतदान एक ही चरण में पूरे कर लिए गए थे।

चुनाव आयोग की भूमिका पर उठ चुके हैं सवाल

हाल में कोरोना संकट के मामले जिस तरह देश में बढ़े हैं, उसे लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। पश्चिम बंगाल सहित तमाम राज्यों में बगैर कोविड नियमों के पालन किए बड़ी मात्रा में रैलियां होती रहीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कोविड गाइडलाइन के निर्देश दिए थे लेकिन इस पर अमल पूरी तरह से नहीं हो सका।

कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए चुनाव आयोग ने आखिरकार बंगाल में सातवें चरण के मतदान से पहले चुनाव से जुड़ी बड़ी रैलियों पर रोक लगा दी थी। साथ ही रोड शो और पदयात्रा पर रोक लगाते हुए राजनीति पार्टियों से वर्चुअल रैली करने को कहा गया था।

मद्रास हाई कोर्ट लगा चुका है चुनाव आयोग को फटकार

मद्रास हाई कोर्ट ने भी सोमवार को सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के लिए 'अकेले' चुनाव जिम्मेदार है। हाई कोर्ट ने ये भी कहा कि चुनाव आयोग 'सबसे गैर जिम्मेदार संस्था' है। 

अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या के आरोपों में भी मामला दर्ज किया जा सकता है। इसने कहा कि निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को रैलियां और सभाएं करने की अनुमति देकर महामारी को फैलने के मौका दिया। 

टॅग्स :चुनाव आयोगपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021असम विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनावपुडुचेरी विधानसभा चुनावकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र