लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का उद्धव सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- "देवेंद्र फड़नवीस के गिरफ्तारी की हो रही थी साजिश, लेकिन मैंने सरकार गिरा दी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2023 08:56 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फड़नवीस की गिरफ्तारी की साजिश की थी क्योंकि वो उस प्रेशर से भाजपा को बैकफुट पर लाना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी पर लगाया गंभीर आरोपसीएम शिंदे ने कहा कि उद्धव सरकार देवेंद्र फड़नवीस की गिरफ्तारी की साजिश रच रही थीलेकिन उद्धव सरकार देवेंद्र फड़नवीस को गिरफ्तार कर पाती, उससे पहले शिंदे ने सरकार गिरा दी

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और साथ में अन्य भाजपा नेता गिरीश महाजन के गिरफ्तारी की साजिश रच रहे थे लेकिन उससे पहले उन्होंने उद्धव सरकार गिरा दी। मुख्यमंत्री शिंदे ने जिस समय की घटना का जिक्र किया है, उस वक्त देवेंद्र फड़नवीस भाजपा की ओर से नेता विपक्ष हुआ करते थे।

शिंदे सोमवार से शुरू हो रहे राज्य के बजट सत्र से पहले रविवार को मुंबई में आयोजिक एक प्रेस कांफ्रेंस में उद्धव सरकार को निशाना बनाते हुए यह सनसनीखेज आरोप लगाया है।

पत्रकारों के साथ बात करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फड़नवीस की गिरफ्तारी की साजिश की थी क्योंकि वो उस प्रेशर से भाजपा को बैकफुट पर लाना चाहते थे। इसके लिए वो न केवल फड़नवीस बल्कि गिरीश महाजन को भी गिरफ्तार करने की साजिश रच रहे थे, जिसका मैं खुद गवाह था। हालांकि वो उस साजिश को अंजाम दे पाते, मैंने वो सरकार ही गिरा दी।"

सीएम शिंदे द्वारा किये गये इस खुलासे के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उस मामले में साजिश रचने वालों के खिलाफ अब एक्शन लिया जाएगा। जिसके जवाब में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि साजिश रचने वाली सरकार को ही गिरा दिया गया, जो काफी है लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो जांच हो भी सकती है।

वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस खुलासे से पहले उनकी सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस भी पूर्व में कई बार इस बात का दावा कर चुके हैं तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी सरकार उन्हें गिरफ्तार कराना चाहती थी और इसका ठेका तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को दिया गया था।

इस विषय के इतर रविवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि सरकार विधान परिषद में लोकायुक्त विधेयक पारित करने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ बात कर रही है और उनसे गुजारिश कर रही है कि वो इस विधेयक पर सरकार के साथ सहयोग करें और अपना समर्थन दें। लोकायुक्त विधेयक पिछले साल शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा से पारित हो गया था लेकिन यह अभी भी विधानपरिषद से पारित होना है।

डिप्टी सीएम फड़नवीस ने कहा, “मौजूदा समय में विधान परिषद में तीन विधेयक लंबित हैं और साथ में सात अन्य विधेयक प्रस्तावित हैं। हम लोकायुक्त विधेयक को विधान परिषद में पारित कराने पर जोर देंगे। लेकिन चूंकि हमारे पास परिषद में बहुमत नहीं है, इसलिए हम इस पर आम सहमति की तलाश करेंगे। हम सभी पार्टियों से विधेयक को पारित कराने में सहयोग करने की अपील करते हैं।"

टॅग्स :एकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरे सरकारदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं