लाइव न्यूज़ :

शिवसेना से एकनाथ शिंदे को हटाए जाने पर बोले दीपक केसरकर- इसे दी जाएगी चुनौती, ये लोकतंत्र को करेगा प्रभावित

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2022 14:06 IST

एकनाथ शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने शनिवार को कहा कि कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को पार्टी से निकाल दिया गया है। इसे चुनौती दी जाएगी, यह लोकतंत्र को प्रभावित करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देकेसरकर ने कहा कि हम उद्धव साहब के बयान के खिलाफ नहीं बोलेंगे।उन्होंने कहा कि हम अभी भी मानते हैं कि वह हमारे नेता हैं, हमारे पास सभी सवालों के जवाब हैं लेकिन इसकी एक सीमा है।

पणजी:एकनाथ शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने शनिवार को कहा कि एकनाथ शिंदे को पार्टी से हटाने के उद्धव ठाकरे के फैसले को चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा, "हम उद्धव साहब के बयान के खिलाफ नहीं बोलेंगे। हम अभी भी मानते हैं कि वह हमारे नेता हैं, हमारे पास सभी सवालों के जवाब हैं लेकिन इसकी एक सीमा है।"

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केसरकर ने कहा, "कार्यकर्ता 100 रुपये के हलफनामे पर हस्ताक्षर कर रहे हैं कि वे शिवसेना नहीं छोड़ेंगे। शिव बंधन (जब कोई व्यक्ति शिवसेना में शामिल होता है) प्यार का 'बंधन' है और यह अभी भी हमारे साथ है। यह सिर्फ कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए है।" बताते चलें कि शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिंदे को संगठन में शिवसेना नेता के पद से हटा दिया क्योंकि वह "पार्टी विरोधी" गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

लेटर को साइन करते हुए ठाकरे ने कहा, "शिवसेना पक्ष प्रमुख के रूप में मुझमें निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं आपको पार्टी संगठन में शिवसेना नेता के पद से हटाता हूं।" शिंदे को 'शिवसेना नेता' के पद से ऐसे समय पर हटाया गया है जब शिंदे ने 10 दिन पहले ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी जिसके चलते महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। वहीं, केसरकर ने कहा कि कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को पार्टी से निकाल दिया गया है। इसे चुनौती दी जाएगी, यह लोकतंत्र को प्रभावित करेगा। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"