लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार पर भड़के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, चांसलर पद पर बने रहने की बताई ये शर्त

By रुस्तम राणा | Updated: January 6, 2022 16:08 IST

राज्यपाल ने मीडिया से कहा कि मैं राष्ट्रीय संस्थानों की गरिमा के साथ समझौता करने की कीमत पर चांसलर पद पर नहीं रह सकता। उन्होंने आगे कहा, या तो विश्वविद्यालय के मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं होने का स्पष्ट आश्वासन दिया जाना चाहिए या वे खुद (सीएम) कुलपति का पद संभालें।

Open in App
ठळक मुद्देबोले- विश्वविद्यालय के मामलों में हस्तक्षेप नहीं होने का मिले आश्वासन या वे खुद संभालें कुलपति का पद राज्य सरकार पर हस्तक्षेप के आरोप के साथ पहले भी चांसलर पद से हटने की जता चुके हैं इच्छा

तिरुवनंतपुरम:केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने कुलपति पद को लेकर राज्य सरकार से खासा नाराज हैं। विजयन सरकार से उनकी नाराजगी यहां तक बढ़ गई है कि उन्होंने अपना कुलपति पद छोड़ने तक का फैसला कर लिया है। 

इस मामले में गुरुवार को राज्यपाल ने मीडिया से कहा कि मैं राष्ट्रीय संस्थानों की गरिमा के साथ समझौता करने की कीमत पर चांसलर पद पर नहीं रह सकता। उन्होंने आगे कहा, या तो विश्वविद्यालय के मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं होने का स्पष्ट आश्वासन दिया जाना चाहिए या वे खुद (सीएम) कुलपति का पद संभालें। 

दरअसल, मंगलवार को आर‍िफ मोहम्‍मद खान ने विश्वविद्यालयों के चांसलर पद छोड़ने के फैसले को लेकर बयान द‍िया था। उन्होंने कहा था कि मैं (विश्वविद्यालयों के) चासंलर के रूप में अपनी भूम‍िका जारी नहीं रखना चाहता, लेकिन मैं इसके पीछे की वजह के बारे में चर्चा नहीं करूंगा क्योंकि इसमें राष्ट्रीय संस्थान शामिल हैं। 

इससे पहले उन्होंने, विश्वविद्यालयों में चांसलर की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विजयन को चिट्ठी लिखकर निशाना साधा था। उन्होंने चिट्ठी में सीएम को लिखा था कि आप विश्वविद्यालयों के अधिनियमों में संशोधन करें और आप व्यक्तिगत रूप से चांसलर का पद ग्रहण करें, ताकि आप सरकार पर निर्भरता के बिना अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा कर सकें। उन्होंने पत्र में चांसलर की जिम्मेदारियों से इस्तीफा देने की धमकी भी दी थी। 

उन्होंने मीडिया को बताया था कि वे सरकार के साथ किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं। वे चांसलर के रूप में अब आगे काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि मेरी चिट्ठी पर सरकार की जो भी प्रतिक्रिया हो, मैं इस राजनीतिक हस्तक्षेप को और बर्दाश्त नहीं कर सकता। 

टॅग्स :Arif Mohammad Khanपिनाराई विजयनPinarayi Vijayan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन