लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में एनएससीएन के दो धड़ों के आठ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:08 IST

Open in App

ईटानगर, 26 फरवरी अरूणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में एनएससीएन के दो धडों के कम से कम आठ उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एनएससीएन (केवाईए) के छह उग्रवादियों एवं एनएससीएन (आईएम) के दो उग्रवादियों ने लोंगडिंग के पुलिस अधीक्षक के सामने अपने हथियारों के साथ समर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस और असम राइफल्स ने इन उग्रवादियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘‘समन्वित प्रयास’’ किये।

उन्होंने बताया कि ये सभी उग्रवादी अपने अपने गुटों में अहम पदों पर थे और जबरन वसूली में लिप्त थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, इन उग्रवादियों ने अपने साथियों से भी हथियार डाल देने और नयी शुरुआत करने की अपील भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र