लाइव न्यूज़ :

काशी विश्वनाथ गलियारा उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए वाराणसी में बांटे जाएंगे लड्डू के आठ लाख पैकेट

By भाषा | Updated: December 14, 2021 00:09 IST

Open in App

वाराणसी, 13 दिसंबर काशी विश्वनाथ गलियारे के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए यहां के जिला प्राधिकरण और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा शहर भर में लड्डू के आठ लाख पैकेट वितरित किए जाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि लक्ष्य सोमवार को सभी पैकेट वितरित करने का है, लेकिन काम बड़ा है इसलिए, वितरण कार्य मंगलवार तक बढ़ सकता है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ गलियारे को लोगों को समर्पित किया। उद्घाटन में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने भाग लिया, जिन्होंने बाद में नए परिसर में स्थित 'भोजनालय' में भोजन किया।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के अवसर पर, समारोह के अंत में आज से आठ लाख पैकेट लड्डू वितरित किए जाने हैं। वितरण काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा, हम उन्हें (जिला प्रशासन) 5,000 स्वयंसेवक दे रहे हैं।”

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "प्रत्येक पैकेट में दो या चार लड्डू होंगे। योजना शहर के सभी घरों में लड्डू वितरित करने की है। यह एक उत्सव का अवसर है और हम चाहते हैं कि लोग इसका हिस्सा बनें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम