लाइव न्यूज़ :

मुंबई में ईद-ए-मिलाद के जुलूस का आयोजन, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं

By भाषा | Updated: October 20, 2021 00:52 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मंगलवार को मुंबई और उपनगरों में कोविड-19 दिशानिर्देशों के पालन के साथ मनाया गया और पुलिस की अनुमति से निकाले गए दो जुलूसों के दौरान महानगर में कही से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक दिन पहले मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र में एक-एक जुलूस की अनुमति दी थी जिसमें केवल पांच ट्रकों के साथ प्रत्येक वाहन पर पांच लोगों की मौजूदगी की इजाजत थी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय थानों के कर्मचारियों के अलावा, राज्य रिजर्व पुलिस बल की तीन कंपनियां, स्थानीय सशस्त्र बल से 700 कर्मियों और 500 होमगार्डों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया था।

लोगों को दरगाहों के साथ-साथ मीनारा मस्जिद, बंबई जामा मस्जिद आदि में भी देखा गया। एक जुलूस में महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी