लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में ईद पर 100 करोड़ रुपये का मीट से हुई दावत और 323 करोड़ रुपये निकाले गए एटीएम से

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 4, 2022 16:39 IST

कश्मीर की आवाम इस ईद पर 100 करोड़ रुपये का मीट हजम कर गई। जानकारी के मुताबिक ईद पर हलाल होने के लिए तकरीबन 650 ट्रकों में भरकर बकरे और भेड़ें कश्मीर की बाजार में पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी में खूब मना ईद का जश्न, 100 करोड़ रुपये के मीट से उड़ी दावत कश्मीरियों ने ईद के दिन कुल 323 करोड़ रुपये की निकासी विभिन्न बैंकों के एटीएम के जरिये की हैकश्मीर में ईद इस बार शांतिपूर्वक तरीके से मनी और किसी तरह की कोई आतंकी घटना नहीं हुई

जम्मू:ईद का जश्न कश्मीर में इस बार खूब जमकर मना। बीते दो सालों से कोरोना की मार के कारण ठंडे पड़े घाटी के बाजार इस ईद में पूरे शबाब पर थे। ईद पर बाजारों में भीड़भाड़ जरूर कुछ कम थी लेकिन एटीएम से निकले रुपये और दावत में हलाल की गये मीट के आंकड़े बता रहे हैं कि कश्मीर की आवाम ने ईद की जश्न-ए-दावत जमकर उड़ाई है।

आंकड़ों के अनुसार इस बार ईद पर कश्मीरी 100 करोड़ रुपये का मीट हजम कर गए। जानकारी के मुताबिक ईद पर हलाल होने के लिए तकरीबन 650 ट्रकों में भरकर बकरे और भेड़ें कश्मीर की बाजार में पहुंचे थे।

आल कश्मीर होलसेल मटन डीलर्स के प्रेसिडेंट मंजूर अहमद कानून के मुताबिक पिछले दो सालों के मुकाबले इस साल कश्मीर में मीट की मांग कम रही है। इसके लिए वे कोरोना से पैदा हुए हालात को दोषी ठहरा रहे थे।

जानकारी के अनुसार कश्मीर में हर साल 51000 टन के करीब मीट की खपत होती है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1200 करोड़ रुपये से अधिक होती है। इसमें त्यौहारों के दौरान बिकने वाले मीट को शामिल नहीं किया गया है।

कश्मीर की ईद की बात हो तो उस दिन एटीएम से निकाली जाने वाली धनराशि की बात की ली जाए। प्राशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस बार कश्मीरियों ने ईद के दिन कुल 323 करोड़ रुपये की निकासी विभिन्न बैंकों के एटीएम के जरिये की है।

एटीएम से निकाली जाने वाली धनराशि का आंकड़ा रखने वाली एजेंसियों के मुताबिक करीब 4438096 कोशिशें विभिन्न बैंकों के एटीएम से राशि निकालने की की गई जिनमें से 426613 सफल कोशिशों में 323.28 करोड़ रुपया इस ईद पर निकाला गया। हालांकि उनके मुताबिक पिछली ईदों की मुकाबले इस बार की निकासी कम रही।

टॅग्स :ईदजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो