लाइव न्यूज़ :

तृणमूल नेताओं की "अवैध" संपत्ति का पता लगाएगा ईडी, किसी को बख्शा नहीं जाएगाः दिलीप घोष

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:52 IST

Open in App

कोलकाता, 17 नवंबर पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मगंलवार को यह आरोप लगा कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने "अवैध" संपत्ति अर्जित की है जिसका पता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगाएगा और दोषियों को अपनी " बची हुई जिंदगी सलाखों के पीछे गुजरानी" होगी।

कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने बहुत "अवैध पैसा कमाया है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’’

भाजपा नेता ने कहा, " ईडी अवैध धन और संपत्ति का पता लगाएगा। तृणमूल कांग्रेस के ये नेता अपनी बची हुई जिंदगी सलाखों के पीछे गुजारेंगे।"

घोष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा, " ऐसे बयानों से साबित होता है कि कैसे भाजपा अपने राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। "

उन्होंने कहा, " ईडी और सीबीआई बंगाल में कई मामलों की कई वर्षों से जांच कर रही है, लेकिन आज की तारीख तक कुछ नहीं हुआ है। दिलीप घोष को पार्टी काडर में ऊर्जा भरने के लिए ऐसी हास्यास्पद टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। "

अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए, भाजपा नेता घोष ने कहा कि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेंगे और राज्य का हर शख्स स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेगा।

घोष ने कहा, " मैं सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार आपके साथ है। केंद्रीय बल राज्य विधानसभा के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराएंगे। लोग बिना किसी डर के अपना लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सकेंगे। राज्य पुलिस के कर्मियों को मतदान केंद्रों के समीप नहीं जाने दिया जाएगा। "

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का एक तबका अब भी भाजपा कार्यकर्ताओं और आम आदमी पर " हमले कर रहा है और उन्हें आतंकित" कर रहा है।

घोष ने दावा किया तृणमूल कांग्रेस की सरकार के दिन गिनती के हैं।

विधानसभा चुनाव की रणनीति पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का विशेष ध्यान सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करने का है और इसलिए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को राज्य का सह प्रभारी बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन