लाइव न्यूज़ :

ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए भेजा समन, कल पेश होने को कहा

By विनीत कुमार | Updated: May 29, 2019 09:20 IST

इसी साल अप्रैल में पटियाला हाउस कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। इसके बाद ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए उन्हें मिली अग्रिम जमानत का विरोध किया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय ने रॉबर्ट वाड्रा को समन भेज गुरुवार (30 मई) को पेश होने को कहादिल्ली-एनसीआर में लैंड डील समेत कई दूसरी संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेगी ईडीरॉबर्ट वाड्रा के जमानत का पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट में विरोध कर चुका है ईडी

प्रवर्तन निदेशायल ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली-एनसीआर और बीकानेर में जमीन खरीद और दूसरी बेनामी संपत्ति के मामलों में पूछताछ के लिए समन भेजा है। वाड्रा को गुरुवार को नये सिरे पूछताछ के लिए 10.30 बजे ईडी के कार्यालय आने को कहा गया है। इसी साल अप्रैल में पटियाला हाउस कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। इसके बाद ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए उन्हें मिली अग्रिम जमानत का विरोध किया था। 

दिल्ली हाई कोर्ट ने इस पर वाड्रा को 17 जुलाई तक जवाब देने को कहा है। रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन के ब्रिंसटन स्क्वॉयर, 12 में करीब 17 करोड़ का घर खरीदने के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ईडी ने वाड्रा की जमानत का विरोध करते हुए अपनी याचिका  में कहा है कि वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने हाल में विदेश जाने की भी कोर्ट से अनुमति मांगी थी और उनकी याचिका अभी विचाराधीन है। ट्रायल कोर्ट ने वाड्रा को जमानत देते हुए निर्देश दिये थे कि वे बिना इजाजत के देश छोड़ कर नहीं जाएंगे। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा था कि जब भी जरूरत होगी वाड्रा पूछताछ और जांच के लिए उपस्थित होंगे। 

ईडी के अनुसार उसने मनी लॉन्ड्रिंग केस में वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। मनोज अरोड़ा के खिलाफ ये मामला फरार आर्म्स डीलर संजय भंडारी के खिलाफ आयकर विभाग की जांच के दौरान सामने आई भूमिका के बाद किया गया है। इसमें कहा गया है कि लंदन की संपत्ति पहले संजय भंडारी की ओर से 17 करोड़ में खरीदी गई और फिर 2010 में इसी रकम पर बेच दी गई। जबकि, इसके नवीनीकरण और दूसरी चीजों में अतिरिक्त करीब 60 लाख रुपये खर्च हुए। साथ ही ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में लैंड डील और दूसरी संपत्तियों के बारे में भी रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करना चाहता है।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रवर्तन निदेशालयप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह