लाइव न्यूज़ :

ईडी ने इनामी माओवादी की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:15 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 29 जनवरी झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष दल ने पांच लाख रुपये के इनामी माओवादी अभिजीत यादव की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह संपत्ति जिला मुख्यालय मेदिनीनगर, अनुमंडल मुख्यालय छत्तरपुर और हरिहरगंज में माओवादी की पत्नी गीता देवी के नाम थी। माओवादी की जब्त की गई सभी अचल सम्पत्ति 2015 के बाद खरीदी गई थी।

सूत्रों के अनुसार मेदिनीनगर के एक इलाके में दो भूखंड, छतरपुर में तीन भूखंड और हरिहरगंज में अर्द्धनिर्मित मकान एवं खाली पड़े भूखंड को जब्त किया गया है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है।

सूत्रों के अनुसार पलामू पुलिस ने 2018 में अभिजीत यादव के पास की संपत्ति का आकलन एक करोड़ रुपये से अधिक किया था। इस आकलन के बाद ही पटना से ईडी के विशेष दल ने आज उक्त अंचल संपत्तियों को जब्त किया।

सूत्रों ने बताया कि स्वयंभू माओवादी जोनल कमांडर अभिजीत यादव पलामू जिले के छत्तरपुर का मूल निवासी है, जो आज भी फरार है। पुलिस इसकी तलाश सरगर्मी से कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि उक्त माओवादी 55 मुठभेड़ों एवं हमलों में प्रत्यक्ष शामिल रहा है। इसके दायरे में बिहार और झारखंड क्षेत्र है। माओवादी के बैंक खातों को पूर्व में ही प्रतिबंधित (सील) कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम